
चित्तौड़गढ़, 7 नवम्बर । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूची में मतदाता का नाम जोड़ने, विलोपन किए जाने एवं संशोधन का कार्य होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत 9 नवम्बर को ग्राम सभा एवं वार्ड सभा का आयोजन होगा जिसमें बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता सूची का पठन करते हुए पात्र मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे तथा स्थानांतरित/मृत/दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम विलोपन की कार्यवाही संपादित की जायेगी। इसी प्रकार 10 नवम्बर को विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे साथ ही अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर तथा अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कार्य करेंगे। जिले के आमजन संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाये जाने हेतु कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






