पोषण माह का समापन

चित्तौडगढ़। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किसी भी गांव की धुरी होती है, वे अपने दायित्वो का बखुबी निर्वहन करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का भी व्यापक प्रचार प्रसार कर उन्हे घर-घर तक पहुचाती है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या रिठोला चैराहा स्थित महादेव मंदिर परिसर में चित्तौड़गढ़ शहर परियोजना में पोषण माह के समापन कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायिकाओ व आशाओ को संबोधित कर रहे थे।
विधायक आक्या ने आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श रूप से विकसित करने में आ रही परेशानियों का समाधान करने का पूर्ण विश्वास दिलाया। उन्होने बच्चो का अन्नप्राशन एवं प्रवेशोत्सव करवाया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी चित्तौड़गढ़ शहर रूचि भूकल ने पोषण माह अंतर्गत किये गए कार्यकर्मो की विस्तार से जानकारी प्रदान दी। सीडीपीओ चित्तौड़गढ़ ग्रामीण मनीष मेघवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पोषण माह के दौरान आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही कार्यकर्ताओं को अतिथियो द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक संत भटनागर, महिला पर्यवेक्षक विजयलक्ष्मी जोशी ,सम्पत शर्मा, ब्लॉक समन्वयक नवीन वर्मा ,निर्मला कुमावत, सीता वैष्णव सहित सहनवा पंचायत की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मला कुमावत ने किया।
यह खबरें भी पढ़ें…
*दो दिन बाद 1 किलोमीटर दूर मिले कदमाली नदी में बहे बालको के शव – Chittorgarh News*
दो दिन बाद 1 किलोमीटर दूर मिले कदमाली नदी में बहे बालको के शव
*नकली उत्पाद बेचने वालों पर की कड़ी कार्रवाई की – Chittorgarh News*
*जल है अमृत की धारा, जल है हर जीवन का सहारा : चेयरपर्सन स्वाति गुप्ता – Chittorgarh News*
जल है अमृत की धारा, जल है हर जीवन का सहारा : चेयरपर्सन स्वाति गुप्ता
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






