- The body of an unknown youth who drowned in the Gambhiri river was found after 24 hours
चित्तौड़गढ। शहर की गंभीरी नदी में रविवार को डूबे अज्ञात व्यक्ति का शव सिविल डिफेंस की टीम ने लगभग 24 घंटे के बाद आखिरकार ढूंढ निकाला हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को 12 बजे अज्ञात व्यक्ति शहर के बीच सेतु मार्ग पर बहने वाली गंभीरी नदी में डूबता दिखाई दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी, रविवार दोपहर से ही सिविल डिफेंस की टीम ने लगभग 6 घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर अज्ञात व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास किया था। लेकिन रविवार शाम को अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोका गया था। सोमवार फिर से सुबह रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, इसके कुछ ही घंटे के बाद गंभीरी नदी के तट पर अज्ञात व्यक्ति का शव बहता दिखाई दिया।
सिविल डिफेंस की टीम ने निकाल कर कोतवाली थाना पुलिस को सूचित किया कोतवाली थाना प्रभारी संजीव स्वामी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे अज्ञात व्यक्ति के शव को जिला चिकित्सालय के मुर्दाघर रखवाकर शिनाख्तगी के प्रयास किया जा रहे हैं।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






