Closing ceremony of Sainik School National Games today

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में 21 अगस्त से चल रहे ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह आज स्कूल के एथलेटिक ग्राउंड में होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के पूवर् छात्र एवं भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत होंगें। सैनिक स्कूल में चल रहे ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित हुई। जनसंपकर् अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि अमेठी एवं मैनपुरी के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच में मैनपुरी ने अमेठी को 39-17 से हराया। चित्तौड़गढ़ एवं रीवा के मध्य खेले गए मैच में चित्तौड़गढ़ ने रीवा को 27-25 से हराया। रीवा एवं मैनपुरी के मध्य खेले गए हॉकी मैच में मैनपुरी ने रीवा को 1-0 से हराया। अमेठी एवं चित्तौड़गढ़ के मध्य खेले गए हॉकी मैच में चित्तौड़गढ़ ने अमेठी को 3-1 से हराया। अमेठी एवं चित्तौड़गढ़ के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में चित्तौड़गढ़ ने अमेठी को हराया। मैनपुरी एवं रीवा के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में मैनपुरी ने रीवा को हराया। ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों के दौरान एक भव्य सांस्कृतिक कायर्क्रमका आयोजन स्कूल के भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक सी एल भंडारकर के संयोजन से शुक्रवार शाम कों स्कूल के शंकर मेनन सभागार में हुआ। जिनमें सैनिक स्कूल रीवा, मैनपुरी, अमेठी, चित्तौड़गढ़ एवं मथुरा के कैडेट्स ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदशर्न किया। विभिन्न स्कूलों के कैडेट्स समूह नृत्य, गायन और नाटक जैसे विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कलात्मक क्षमता का परिचय दिया।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






