चित्तौड़गढ़। चन्देरिया के भेरड़ा गांव में श्रीराम भरत आश्रम बाबा घाट में नव कुण्डीय श्री गौ पुष्टी यज्ञ, शत चंडी यज्ञ, श्रीमद् गौ भागवत कथा जारी है। कार्यक्रम के अंत में 1 जून को भजन संध्या एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार 25 से 31 मई तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक राम गुरू गौशाला, श्री हनुमान मचलाना धणी, जिला प्रतापगढ़ के गौ भक्त संत मनोरथराम महाराज के मुखारबिन्द से सात दिवसीय श्रीमद् गौ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। एक जून को प्रातः 11 बजे से विशाल भण्डारा व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भजन सम्राट प्रकाश दास महाराज द्वारा भजनों की प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। आयोजक भेरड़ा के समस्त भक्तगणों ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में धर्मलाभ लेने का आह्वान किया।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






