State level 17 year old wrestling competition selection competition on 28th

चित्तौड़गढ़। जिला कुश्ती संघ सचिव (ओ.प.) रतन गुर्जर ने बताया कि राज्य स्तरीय 17 वर्षीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 30 मई को उदयपुर के फतेह उमावि में होने जा रहा है।
इस प्रतियोगिता हेतु चित्तौड़गढ़ जिले की टीम की चयन प्रक्रिया मंगलवार 28 मई को सायं 5 बजे सत्यनारायण व्यायामशाला में वजन के पश्चात् प्रतियोगिता प्रारम्भ होगी जिसमें वर्ष 2007 से 2009 तक के जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सभी पहलवानों को अपना पासपोर्ट लाना अनिवार्य होगा, इसके अभाव में अनुमति नहीं दी जायेगी। सभी वर्ग के महिला-पुरुष पहलवान को जन्म प्रमाण पत्र के लिए अंकतालिका व दो पासपोर्ट साईज फोटो लेकर आना होगा। ग्रीको व फ्री स्टाईल पुरुष वर्ग 41, 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा व महिला वर्ग में 36, 40, 43, 49, 53, 57, 61, 65, 67 व 73 किग्रा वजन की प्रतियोगिता होगी।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






