PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश - Chittorgarh News

पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश 

SHARE:

पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश 
चित्तौड़गढ़। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले में पानी, बिजली एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार रविवार को उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने अपने- अपने क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने पेयजल की उपलब्धता एवं सप्लाई व्यवस्था, निर्बाध बिजली सप्लाई, मौसमी बीमारियों से बचाव की व्यवस्थाओं, गौशालाओं की स्थिति आदि का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आमजन से पानी की उपलब्धता, मात्रा, शुद्धता आदि के बारे में जानकारी ली एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, टंकियों की नियमित सफाई करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जल के स्रोतों, टैंकर से पानी सप्लाई, नियमित टंकियों की सफाई करवाने, खराब पड़े हैंडपंप, ट्यूबवेल, बोरवेल आदि को ठीक करवाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने चिकित्सा संस्थानों में लू-तापघात के मरीजों के लिए बैड, आवश्यक दवा, जांच सुविधाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने गौशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी, छाया आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *