सांवलिया जी मंदिर मंडल कर रहा है पानी की पर्याप्त व्यवस्था,

दर्शनार्थ आने वाले यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत
चित्तौड़गढ़। भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ आने वाले यात्रियों हेतु मंदिर मण्डल द्वारा वर्तमान में जारी गर्मी, हीट वेव से बचाव हेतु कुरेठा नाका से सिंहद्वार तक टेंट लगवाए गए है। यात्रियों के पानी पीने के लिए कॉरीडोर में शुद्ध शीतल जल के केंपर रखवाए गए है तथा कॉरीडोर में बड़े कुलर लगवाए गए है एवं कॉरीडोर में फर्श पर कारपेट बिछवाई गई हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी से राहत मिलें।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को गर्मी से राहत हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। मण्डफिया ग्राम की सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है ताकि यात्रियों को गर्मी में आवागमन में असुविधा न हो। गौशाला में गायों पर पानी का छिड़काव करवाया गया, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिलें।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






