धुमधाम से मनाया जाएगा चित्तौड़गढ़ का स्थापना दिवस

SHARE:

चित्तौड़ी आठम तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 16 मई को वैशाख सुदी अष्टमी के दिन चित्तौड़गढ़ के स्थापना दिवस चित्तौड़ी आठम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
अध्यक्ष मुकेश नाहटा ने बताया कि 16 मई को प्रातः 7 बजे विशाल ध्वजा लेकर कार्यकर्ता कालिका माता मंदिर पहुँचेंगे जहाँ विधि विधान के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी वहीं चित्तौड़गढ़ की सुख, शांति, समृद्धि के लिए यज्ञ, हवन किया जाएगा। शाम को सुभाष चौक पर विशाल रंगोली से जय-चित्तौड़, जय-मेवाड़ लिखकर दीपदान किया जाएगा। कालिका माता, महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया जाएगा। बाद में भव्य आतिशबाजी कर प्रसाद वितरण से नगरवासियों का मुँह मीठा कराया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
समिति सचिव कुलदीप पारिक ने बताया कि 1958 तक स्थापना दिवस मनाया जाता था। पाडन पोल पर मेले का आयोजन किया जाता था। बाद में 1958 में कोई घटना होने के चलते इस कार्यक्रम का आयोजन बंद हो गया। बाद में वर्ष 2008 में समिति समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश नाहटा द्वारा कुछ मित्रों को साथ लेकर पुनः चित्तौड़ी आठम के कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

इस बार समिति का 17वां साल है जिसमें लगातार समिति कार्यक्रम आयोजित करती आ रही हैं। चित्तौड़गढ़ में सभी जनों को साथ लेकर भव्यता के साथ सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक कोई भी संगठन हो, एक मंच पर लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक में संरक्षक सुशील शर्मा, धर्मेन्द्र मूंदड़ा, अध्यक्ष मुकेश नाहटा, राजकुमार कुमावत, मुकेश ईनाणी, नारायण बल्दवा, बाबू डांगी, अशोक सेन, नारायण सोनी, कुलदीप पारीक, अमन गौड़, विपुल सिंह, संदीप तरावत, देवराज साहू, सोमेश्वर सोनी, मनोज शर्मा, अर्जुन जोशी, विजय वैष्णव, राहुल दीक्षित, करण पांड्या, राजवीर कसेरा, रितिक ओझा, युगल सोनी, शुभम पारीक, कृष्णा सोनी, बंटी कुमावत, रोहित धोबी, भेरूसिंह, सिद्धार्थ पटवा, ललित सुथार, मदन कीर, नरेश शर्मा, मोहित बादल, संजय सेन, अजय सोनी, शैलेश पारीक, राहुल सोनी, मयंक गौड़, अक्षय सेन, शांतनु गुर्जर, आलोक अंछेरा, शुभम सेन, शुभम सोनी, अंकुश पटवा, मोनू गुर्जर, विशाल वैष्णव, शुभम गोखरू, अंकित वैष्णव, मोहित वैष्णव, चांद, जलज, मयंक टांक, मोहित लोठ, राहुल सोनी, मनीष रजक, सोनू मालीवाल, निखिल वैष्णव, गौरव आचार्य, छुटकु गौड़, निलेश शर्मा, मुदित मेनारिया, बाल किशन भोई, पूरण कीर, आकाश भाटी, यश गौड़, सोनू पंवार, चन्द्रवीरसिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

*चोरी के माल का कर रहे थे बंटवारा आपस में हुआ विवाद, पुलिस पहुंची एमपी के 5 गिरफ्तार – Chittorgarh News*

चोरी के माल का कर रहे थे बंटवारा आपस में हुआ विवाद, पुलिस पहुंची एमपी के 5 गिरफ्तार

 

*हर्षो उल्लास के साथ मनाया परशुरामजी का जन्मोत्सव – Chittorgarh News*

हर्षो उल्लास के साथ मनाया परशुरामजी का जन्मोत्सव

*जाड़ावत चुनाव प्रचार के लिए अमेठी होंगे रवाना – Chittorgarh News*

जाड़ावत चुनाव प्रचार के लिए अमेठी होंगे रवाना

*111 लावारिस लोगों की अस्थियों को हरिद्वार में किया विसर्जित – Chittorgarh News*

111 लावारिस लोगों की अस्थियों को हरिद्वार में किया विसर्जित

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें