PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 111 लावारिस लोगों की अस्थियों को हरिद्वार में किया विसर्जित - Chittorgarh News

111 लावारिस लोगों की अस्थियों को हरिद्वार में किया विसर्जित

SHARE:

Bones of 111 unclaimed people immersed in Haridwar 

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला शिवसेना इकाई के तत्वावधान में 111 लावारिस एवं असहाय लोगों की मृत्युपरांत उनकी अस्थियों को मोक्षरथ से हरिद्वार ले जाकर वहाँ हर की पौढ़ी पर मंत्रोच्चार के साथ मोक्षदायिनी पवित्र गंगा नदी में विसर्जित कर साधु संतो तथा पंडितों को भोजन कराया गया। दिवंगत प्रार्थना की गई।
शिवसेना के जिला प्रमुख गोपाल वेद के नेतृत्व में आयोजित अस्थियों के विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शिवलाल माली, शंभू गायरी, रतनलाल माली, ईश्वरलाल माली, सिद्धार्थ माली, दिव्यांशु वेद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अस्थियों के विसर्जन के पश्चात् चित्तौड़गढ़ लौटने पर शिवसेना की ओर से पावटा चोक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर महंत चन्द्रभारती महाराज के सानिध्य में हरिद्वार से लाये गये 52 लीटर गंगाजल तथा दूध से मंत्रोच्चार से अभिषेक किया गया।
शिवसेना के जिला मीडिया प्रवक्ता कैलाश सोनी के अनुसार लावारिसों के अंतिम संस्कार एवं उनकी अस्थियों के विसर्जन में विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, सरस डेयरी चेयरमेन बद्री जाट जगपुरा, राजवीर सिंह जाड़ावत, आबकारी विभाग के पूर्व रेड इंचार्ज भंवरसिंह, विक्रमसिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेश ईनाणी, राजेश ईनाणी, पार्षद अनिल ईनाणी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नवीन वर्डिया, रमेश ईनाणी, पार्षद नवीन तंवर, माहेश्वरी सेवा संस्था के भेरूलाल शर्मा, पुष्कर ऐणिया, हेमंत भट्ट, मां भारती सेवा संस्थान, प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, सागर सरगरा, हरीश ईनाणी, पहलवान राकेश सोनी, इस्माईल भाई, उस्ताद हनी भाई, वेद समाज दिलीप सांखला, कन्हैयालाल वेद, कमल बाबेल आदि दानदाताओं द्वारा दिये गये आर्थिक सहयोग के लिए जिला प्रमुख वेद ने आभार जताया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *