PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK आमजन की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे फर्जी अस्पताल को किया सीज, संचालक व स्टॉफ गायब - Chittorgarh News

आमजन की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे फर्जी अस्पताल को किया सीज, संचालक व स्टॉफ गायब

SHARE:

फर्जी अस्पताल को देख दंग रह गए चिकित्सा अधिकारी, गुजरात बॉर्डर पर स्थित फर्जी अस्पताल को किया सीज

डूंगरपुर, (सादिक अली) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई कर अस्पताल को सीज कर दिया है वहीं फर्जी डॉक्टर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्जी डॉ. जितेंद्र भगोरा दसवी फेल है।
एक दसवीं फेल फर्जी डॉक्टर द्वारा अस्पताल संचालन करने का मामला सामने आया है। इसके खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी अस्पताल को सीज कर दिया है। वहीं डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौके से गायब हो गया है।

पुनावड़ा। फर्जी अस्पताल से बाहर निकलते मरीज़।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र में गुजरात बॉर्डर पर स्थित पूनावाडा में पिछले 3 साल से यह फर्जी अस्पताल खुला हुआ था, जहां पर फर्जी डॉक्टर खुद इलाज और प्रसव करता था। जानकारी के अनुसार फर्जी डॉक्टर जितेंद्र भगोरा जो की 3 साल पूर्व गुजरात के अहमदाबाद में एक अस्पताल में सफाई कर्मचारी था जहां पर वह प्रसव, ड्रिप लगाना सीख गया और खुद का आठ बेड का अस्पताल पूनावाडा में खोल दिया। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता, एसीएमएचओ विपिन मीणा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र प्रजापत, पीठ पीएससी प्रभारी डॉक्टर रोहित लबाना, नर्सिंग ऑफिसर मदन ननोमा ,फार्मासिस्ट युवराज और पीठ पुलिस चौकी के जाब्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान अस्पताल में दो महिलाएं भर्ती मिली जिसमें एक का एक दिन पहले ही प्रसव कराया था दूसरी महिला मरीज उल्दी दस्त से पीड़ित थी।

अस्पताल में भर्ती दोनों महिलाओं को डूंगर सारण सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। वहीं अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई की गई है। चिकित्सा विभाग की स्पेशल टीम ने ऑपरेशन थंडर के तहत गुरुवार देर शाम को कार्रवाई की गई है।

फर्जी अस्पताल को सीज करने की कार्यवाही करते चिकित्सा अधिकारी।

बीसीएमएचओ डॉ. नरेंद्र प्रजापत ने बताया कि फर्जी डॉ. जितेंद्र भगोरा जोकि गुजरात का रहने वाला है, उसके खिलाफ धंबोला थाने में मामला दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल में भारी मात्रा में दवाइयां भी मिली है। जिनमें गर्भपात कराना, नींद, डिलेवरी, बीएनएस, एनएस की ड्रिप, बीपी इंस्ट्रूमेंट भी शामिल है। फर्जी अस्पताल जहां चल रहा था उस भवन को एक सरकारी शिक्षक ने किराए पर दे रखा है। फिलहाल पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। लेकिन खास बात यह है कि यह फर्जी अस्पताल पिछले तीन साल से चल रहा था लेकिन चिकित्सा विभाग की नजरें क्यों नहीं पड़ी, आखिर किसकी शह पर यह फर्जी अस्पताल शुरू था और मरीजों के स्वास्थ्य पर खिलवाड़ किया जा रहा था।

  • यह खबरें भी पढ़ें…

*चेन स्नैचिंग व लूट के दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

चेन स्नैचिंग व लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

 

*एक किलोग्राम अवैध अफीम सहित एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*

एक किलोग्राम अवैध अफीम सहित एक गिरफ्तार

 

*हमारी पहल नेकी की राह’ के तहत लगाए परिंडे – Chittorgarh News*

हमारी पहल नेकी की राह’ के तहत लगाए परिंडे

 

*भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन – Chittorgarh News*

भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन

*तापमान बढ़ने के साथ अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या – Chittorgarh News*

तापमान बढ़ने के साथ अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *