PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ई.वी.एम. मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन - Chittorgarh News

ई.वी.एम. मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन

SHARE:

Second randomization of EVM machines. 
चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव-2024 के अन्तर्गत मतदान हेतु सामान्य पर्यवेक्षक त्रिलोचन मांझी, जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बुधवार को एन.आई.सी. के विडियो कान्फ्रेन्स रूम में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के द्वारा बनाये गये ऑनलाईन ई.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपेट मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं (मावली-154, वल्लभनगर-155, प्रतापगढ-172, कपासन-167, बेगूं-168, चित्तौड़गढ-169, निम्बाहेड़ा-170, बड़ीसादड़ी-171) हेतु बूथवार कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपेट मशीनों आवंटित किये गये एवं शेष मशीनों को रिजर्व मार्क किया गया। रेण्डमाईजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार, संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंगअधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाईजेशन
 लोकसभा आमचुनाव-2024 के अन्तर्गत मतदान हेतु सामान्य पर्यवेक्षक त्रिलोचन मांझी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन की उपस्थिति में बुधवार को एन.आई.सी. के विडियो कान्फ्रेन्स रूम में संवेदनशील बूथों पर लगने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें विधानसभावार सक्रिय / आरक्षित माइक्रो ऑब्र्जवर का आवंटन किया गया।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा ने बताया कि माईक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण 22 अप्रैल 2024 को प्रातः 09.00 बजे से इन्दिरागांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
रेण्डमाईजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार, संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *