PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 1962 मोबाईल पशु चिकित्सा सेवा का उद्घाटन - Chittorgarh News

1962 मोबाईल पशु चिकित्सा सेवा का उद्घाटन

SHARE:

  • जिला स्तर पर जिला प्रमुख और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना 
चित्तौड़गढ़। भारत सरकार की केन्द्रीय प्रवर्तित योजना के अन्तर्गत 1962 मोबाईल पशु चिकित्सा सेवा वाहनों का राज्य स्तर पर लोकार्पण और फ्लेग ऑफ समारोह कार्यक्रम शनिवार को माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। इसके समानान्तर कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर कार्यालय संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, बस स्टेण्ड के पास, चित्तौड़गढ़ के परिसर में आयोजित किया गया।
चित्तौडगढ जिले में मोबाईल पशु चिकित्सा सेवा का उद्घाटन जिला प्रमुख एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना के कर कमलो द्वारा विधिवत वाहनो की पुजा कर हरी झंडी दिखाकर अपने अपने गंतव्य स्थान पर रवाना किया गया ।
पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ. दौलत सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में 13 वाहन स्वीकृत है जिसमे से वर्तमान में नोडल क्षेत्र बेगू , भैसरोडगढ, कपासन, गंगरार एवं निम्बाहेड़ा के लिए वाहन सेवा प्रारंभ करने के निर्देश प्राप्त हुये है। भविष्य में यह वाहन 108 की तर्ज पर चलाये जायेगें जिसमें एक पशुचिकित्सक एक कम्पाउण्डर कार्यरत होगें।
उन्होंने बताया कि वाहन के संचालक शोएब शेख समस्त वाहनो की देखरेख करेगें एवं किसी भी समस्या का निराकरण करेगें वाहन का कॉल नम्बर 1962 होगा कॉल सेन्टर सेवा चालू होने तक यह वाहन प्रतिदिन 2 शिविर लगाकर पशुपालको को लाभान्वित करेगे। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी डॉ.मंगेश जोशी ,डॉ. जयदीप भार्गव, डॉ. रेखा पोखरना, डॉ.ज्योति मीणा , डॉ.इम्तियाज अली, डॉ.ओ पी मेहरा उपनिदेशक पशुपालन विभाग निम्बाहेडा , डॉ.हनुमान आर्य उपनिदेशक पॉलिक्लिनिक चित्तौडगढ उपस्थित थे। प्रगतिशील पशुपालक चेनसिंह खेरी द्वारा आभार प्रकट किया गया।
Read these News also…

*बिना ड्राइविंग टेस्ट ही धडल्ले से बन रहे लाइसेंस,आरटीओ का ड्राइविंग ट्रैक पड़ा बंद,दलालों की मौज – Chittorgarh News*

बिना ड्राइविंग टेस्ट ही धडल्ले से बन रहे लाइसेंस,आरटीओ का ड्राइविंग ट्रैक पड़ा बंद,दलालों की मौज

*चित्तौड़गढ़ को शीघ्र मिलेगी रिंग रोड़ की सौगात – Chittorgarh News*

चित्तौड़गढ़ को शीघ्र मिलेगी रिंग रोड़ की सौगात

चित्तौड़गढ़ को शीघ्र मिलेगी रिंग रोड़ की सौगात

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *