PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ओल्मपिक मिशन 2028 जागरूकता शिविर का आयोजन - Chittorgarh News

ओल्मपिक मिशन 2028 जागरूकता शिविर का आयोजन

SHARE:

चित्तौड़गढ़। इन्दिरा गांधी स्टेडियम के बैडमिन्टन इण्डोर हॉल मे सोमवार को ओल्मपिक मिशन 2028 जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रिय व अंतराष्टिय स्तर पर राज्य कि खेल प्रतिभाओ को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने व खिलाडीयो के भविष्य की आवश्यकताओ का आंकलन करने के प्ररिपेक्ष मे शिविर का आयोजन किया गया।

जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सुचना प्रौद्योगिक एवं संचार विभाग, पुलिस विभाग साईबर सेल एवं चिकित्सा विभाग कि सहभागिता से खिलाडियो हेतू एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न खेलों के 117 खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया। शिविर में साईबर थाने से इस्पेक्टर राजकुमार ने खिलाड़ियों को साईबर क्राईम से बचने एवं हो जाने के बाद क्या करना चाहिए इस पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से उपनिदेशक प्रवीण कुमार जैन एवं उनकी टीम मंयक शर्मा, विजय वर्मा, गौतम सोनी एवं हरिशंकर जी ने भारत सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल स्पोर्टस् मित्र एवं नमो, माई फिटनेस, योगा फोर बिगनर्स एवं फिट इंडिया मोबाईल एप से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं खिलाड़ियों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया।

सांवलिया चिकित्सालय के कार्यरत मुख्य फिजियो डॉ. राकेश कुमार करसोलिया जी ने खेलों में आने वाली चोट के पश्चात् निराकरण, गेम से पूर्व वार्मअप, मशल स्टेिचिंग, क्रैम्प्स इत्यादि के बारे में जानकारी दी। खेलकुद अनुभाग माध्यमिक शिक्षा व्याख्यता राजेश ओझा ने बच्चों को शिक्षा विभाग में संबंधित सुविधाएँ बताई। इस क्रार्यशाला का संचालन एवं धन्यवाद पारस टेलर शारिरीक शिक्षक ने किया। कार्यक्रम के दौरान पावरलिफिटिंग संघ के रवि बैरागी, कुश्ती संघ के रतन गुर्जर टेनिस बॉल क्रिकेट के इमरान खान, बॉक्सींग के आनंद सिंह चौहान, शा.शि. व्याख्याता जगनाथ सिंह जी व खेल मुख्यालय के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *