चित्तौड़गढ़। राउप्रावि, राप्रावि एवं मान्यता प्राप्त प्रावि, उप्रावि की दो दिवसीय पंचम सत्रांत वाकपीठ का शुभारम्भ 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे चित्तौड़गढ़ सरस डेयरी के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में राउप्रावि ठुकरावा की मेजबानी में होगा।
जानकारी देते हुए वाक्पीठ अध्यक्ष नारायण सिंह चुंडावत एवं सचिव किशन लाल सालवी ने बताया कि वाकपीठ में 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे पंजीयन होगा, तत्पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रदेश भाजपा कार्यालय संयोजक श्रवण सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, हर्षवर्द्धनसिंह रूद, पूर्व जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित के आतिथ्य में 11 बजे उद्घाटन होगा। दो दिन तक समस्त शैक्षिक नवाचार पर चर्चा होगी। वाक्पीठ में ब्लॉक के समस्त विद्यालयों के लगभग 150 प्रधानाध्यापक भाग लेंगे।
मीडिया प्रभारी हंसराज सालवी ने बताया कि सीबीईईओ जयारानी राठौड़, एसीबीईओ शंभूलाल सोमानी, नरेद्र गदिया, आयोजक विद्यालय संस्थाप्रधान रतनलाल सालवी, वाक्पीठ कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार बैरवा, दिनेश सालवी, सुरेश खोईवाल, राजेंद्र निमावत, भोपालसिंह राव आदि आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटे हैं।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






