PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नियमों को ताक में रखकर शहर में धड़ल्ले से बन रही बहुमंजिला इमारतें - Chittorgarh News

नियमों को ताक में रखकर शहर में धड़ल्ले से बन रही बहुमंजिला इमारतें

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शहर में पिछले लम्बे असेर् से नियमों को ताक में रखकर बिल्डरों द्वारा शहर में धड़ल्ले से बहुमंजिला निर्माण कार्य किये जा रहे है, जिन्हे रोकने या सुध लेने वाला कोई नहीं। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह से व्यस्त हो गया, जिसके बाद से बिल्डरों ने चुनाव की आड़ में बहुमंजिला इमारते बनाना शुरू
कर दी।

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद निदर्लीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के जीतने के बाद मानों यहां सभी को सांप सूंघ गया हो, जिसके चलते एक ओर कांग्रेस खेमा पूरी तरह शांत है तो वही दूसरी ओर भाजपा खेमा अपने साथ नये कार्यकर्ताओ को जोड़कर टीम बनाने की जुगत कर रहे है। इधर सरकार बनने के बाद से अब तक क्षेत्र में कोई खास कार्य या किसी प्रकार की योजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य नहीं किया गया है। वही नगर परिषद भी पूरी तरह शांत है, जिसका पूरा फायदा बिल्डर उठा रहे है। बिल्डर बिना अनुमति के बहुमंजिला इमारते बनाने के साथ ही नियमों को ठेंगा दिखा रहे है। प्रत्येक मंजिल बनाने के लिये नगर परिषद से अनुमति लेनी होती है लेकिन बिना सेट बैक छोड़े, ग्रीन बेल्ट जैसे निमयों को ताक में रखकर बिल्डर धड़ल्ले से ईमारते बना रहे है। शहर के चामटीखेड़ा, जिला चिकित्सालय के सामने, प्रतापनगर, फव्वारा चैक सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्य कराये जा रहे है, जिनको रोकने टोंकने वाला कोई भी नहीं। बिल्डर इसी बात का पूरा फायदा उठाकर रेजिडेंसी, काॅप्लेक्स जैसे निर्माण कार्य कराकर मोटी कमाई करने में लगे हुए है। देखना यह है कि जिला प्रशासन एंव नगर परिषद प्रशासन ऐसे अवैध निर्माण कार्यों की रोकथाम के लिये कब तक कार्यवाही कर पाता है।

*सस्ते प्लॉट दिलाने के बहाने लोगों से ठगे 4 करोड़ रू, 4 गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

सस्ते प्लॉट दिलाने के बहाने लोगों से ठगे 4 करोड़ रू, 4 गिरफ़्तार

*डोडो की चिराई के साथ किसानों ने डाला खेतों पर डेरा – Chittorgarh News*

 

*शाबान की चांदरात पर दीवाना दर्शन के लिए उमड़े जायरीन – Chittorgarh News*

शाबान की चांदरात पर दीवाना दर्शन के लिए उमड़े जायरीन

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *