PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK भाजपा लोकसभा क्षेत्र चुनाव कार्यालय का शुभारंभ शनिवार को - Chittorgarh News

भाजपा लोकसभा क्षेत्र चुनाव कार्यालय का शुभारंभ शनिवार को

SHARE:

चित्तौड़गढ़। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र का चुनाव कार्यालय खोला जाएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, प्रदेश महामंत्री एवं उदयपुर संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल, सह प्रभारी मिथलेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठठू लाल जाट शनिवार को दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय चितौड़गढ पर विधि विधान एवं पुजन कर लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव कार्यालय की तैयारियां को लेकर जिला कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने चुनाव कार्यालय की तैयारियां को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न कमेटियां बनाकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, विनोद चपलोत, अनिल सिसोदिया, गौरव त्यागी ने आवश्यक सुझाव दिये। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। बैठक में जिला मंत्री संजू लढ्ढा, मुकेश गुजर, सुरेश गाडरी, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार, जिला कार्यालय प्रमुख प्रकाश बोर्डे, रामगोपाल ओझा, मंजू पितलिया, हरीश वैष्णव,नीलेश पटवारी,जया पंवार,चंदा पाराशर आदि उपस्थित थे।

*56 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ एक गिरफ्तार, कार जब्त – Chittorgarh News*

56 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ एक गिरफ्तार, कार जब्त

*राजस्थान के अन्तअंतरिम बजट से मिलेगी समाज के विभिन्न वर्गो को राहत: वजीरानी – Chittorgarh News*

राजस्थान के अन्तअंतरिम बजट से मिलेगी समाज के विभिन्न वर्गो को राहत: वजीरानी

*डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता ठगा सा कर रही महसूस: जाड़ावत – Chittorgarh News*

डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता ठगा सा कर रही महसूस: जाड़ावत 

*10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना जरूरी – Chittorgarh News*

10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना जरूरी

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *