PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बिरला कॉर्पोरेशन ने फ्लाई ऐश परिवहन के लिए टैंक वैगन रैक में शामिल - Chittorgarh News

बिरला कॉर्पोरेशन ने फ्लाई ऐश परिवहन के लिए टैंक वैगन रैक में शामिल

SHARE:

चित्तौड़गढ। बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में अपने परिचालन में फ्लाई ऐश के परिवहन के लिए दूसरा बीटीएपी रैक शामिल किया है। यह कंपनी के संचालन की दक्षता में सुधार करते हुए कंपनी की सस्टेनेबिलिटी पहल से जुड़ा है, जो कि सभी हितधारकों के लिए सस्टेनेबल संचालन के लिए एक निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिरला कॉर्पोरेशन देश का एकमात्र आर्गेनाइजेशन है जिसके पास फ्लाई ऐश परिवहन के लिए बीटीएपी अनलोडिंग सुविधा है। प्रत्येक बीटीएपी रैक में लगभग 3 हजार टन फ्लाई ऐश परिवहन करने की क्षमता होती है जो प्रति माह 600 से अधिक रोड़ बल्कर गतिविधियों को अंजाम देती है, जिससे न केवल प्रदूषण कम होता है बल्कि ईंधन-कुशल तरीके से फ्लाई ऐश का परिवहन भी होता है। फ्लाई ऐश को एक पर्यावरणीय खतरा माना जाता है, लेकिन जब पोर्टलैंड सीमेंट के साथ मिक्स के तौर पर एक पूरक सीमेंट सामग्री के रूप में उपयोग किया जाता है, तो यह हाइड्रोलिक या पॉजोलानिक एक्टिविटी या दोनों के माध्यम से कठोर कंक्रीट की क्वालिटीज में योगदान देता है। इस तरह यह कंक्रीट के कार्बन फुटप्रिंट को कम कर सकता है, जबकि इसकी ताकत और कार्यकुशलता को बढ़ा सकता है। आमतौर पर सीमेंट फैक्ट्रियों में फ्लाई ऐश को खुली जगह पर फेंक दिया जाता है। पर्यावरणीय खतरों को कम करने के लिए मध्य प्रदेश में कंपनी के मैहर यूनिट में एक समर्पित अनलोडिंग सुविधा स्थापित की गई है, जो भारत में अपनी तरह की पहली है। यह कंपनी के एसडीजी लक्ष्यों के साथ-साथ दिल और ताकत के उसके वर्ककल्चर को ध्यान में रखते हुए है।

*राजस्थान के अन्तअंतरिम बजट से मिलेगी समाज के विभिन्न वर्गो को राहत: वजीरानी – Chittorgarh News*

राजस्थान के अन्तअंतरिम बजट से मिलेगी समाज के विभिन्न वर्गो को राहत: वजीरानी

*सहारा इण्डिया के खिलाफ दो मामलो में अवार्ड पारित – Chittorgarh News*

सहारा इण्डिया के खिलाफ दो मामलो में अवार्ड पारित

*एलआईसी के विरूद्ध बीमा दिलाने राशि का आदेश – Chittorgarh News*

एलआईसी के विरूद्ध बीमा दिलाने राशि का आदेश

*जिला कलक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण – Chittorgarh News*

जिला कलक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

 

 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *