PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अपहरण कर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

अपहरण कर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

  • पेंट का काम दिलाने के बहाने किया अपहरण

चित्तौड़गढ़। शहर के मंडी गेट से शनिवार को प्रतापनगर निवासी युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को पेंट का काम देने के लिए बुलाकर अपहरण कर मारपीट कर छोड़ दिया था।

ज़िला पुलिस अधीक्षक  राजन दुष्यंत ने बताया कि शनिवार को शहर चित्तौड़गढ़ की मंडी गेट से पंचवटी प्रतापनगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद ईमरान पुत्र अब्दुल रउप पठान को पुताई करने की साईड दिखाने का कह कर, मण्डी गेट के पास बुलाकर शैलेन्द्र जाट, दिपक लोठ व नितिन लोठ ने मारपीट करके कार में डालकर होडा हनुमान जी गेट के पास लेजाकर मारपीट कर छोड़ जाने के मामले में आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चित्तौड़गढ़ कर्ण सिंह के मार्गदर्शन व थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत पुनि के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौडगढ़ से एएसआई अशोक कुमार, हैड कानि. जगदीश चन्द्र, कानि. बलवत सिंह, हेमेन्द्र सिंह, साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार हैड की टीम का गठन किया गया।

पिटाई के बाद घायल हुआ पीड़ित।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास एवं आने जाने वाले रास्तों पर लगें सीसीटीवी फुटेज देखे गये। तकनीकी साधनों एवं मुखबीर की सुचना के आधार पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुवे आरोपी रठाजना थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ़ निवासी 23 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र गोपाल जाट, बापु बस्ती निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र मुन्ना लाल हरीजन व 21 वर्षीय नितीन लोट पुत्र राजेश लोट को गिरफ्तार किए गये है, जिनसे अनुसंधान जारी हैं।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर Google Play Store से डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

*बाईक के बेग से 1 किलो अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

बाईक के बेग से 1 किलो अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

*तस्करो से मिलीभगत के आरोप में कांस्टेबल राज्य सेवा से बर्खास्त – Chittorgarh News*

तस्करो से मिलीभगत के आरोप में कांस्टेबल राज्य सेवा से बर्खास्त

*मुस्लिम धर्म गुरु मुफ्ती सलमान अजहरी की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन – Chittorgarh News*

मुस्लिम धर्म गुरु मुफ्ती सलमान अजहरी की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *