PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हज़रत नसीरशाह दाता का उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न - Chittorgarh News

हज़रत नसीरशाह दाता का उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शहर के बूंदी रोड स्थित हज़रत नसीर शाह दाता रहमतुल्लाह अलैहे का 65वां उर्स कुल की फातेहा के साथ संपन्न हुआ। वक्फ कमेटी के सैकेटी अब्दुल हमीद मंसुरी ने बताया कि हज़रत सरदार अशरफी के सज्जादानशीन सलीम अशरफी व युसुफ अशरफी की सरपरस्ती में दोपहर 1 बजे कुल की रस्म अदा की गई। उर्स के दौरान मशहुर कव्वालो के द्वारा कव्वाली पेश की। इस मौके पर मौलाना जुबेर अशरफी, मौलाना जुनैद अशरफी शोएब अशरफी ने नात व मनकबत पढ़ी व सज्जादानशीन सलीम अशरफी ने दुरूद ताज पेश की व सज्जादानशीन मोहम्मद युसुफ अशरफी ने शिजरा पढा, मौलाना उमेर अशरफी ने इसाले सवाब पेश किया व मुफ्ती उस्मान अशरफी ने अपने मुल्क में अमनों अमान व भाईचारा व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
इस मौके पर आबिद शेख, इस्माइल मंसुरी, मोलाना खलील बरकाती, अब्दुल हमीद खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद युनुस छीपा, असलम छीपा, उदयपुर के इकबाल संजरी, गोस भाई शेख, रफीक मोहम्मद शैख, सय्यद शराफत अली, अंजुमन सेक्रेट्री फैज मोहम्मद शेख आदि की दस्तारबन्दी की। कुल की फातिहा के बाद लंगर तकसीम किया गया।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *