चित्तौड़गढ़। कुछ वर्ष पूर्व गाय के बछड़े की हत्या पर अक्रोशित लोगो द्वारा बाजार में दुकान जलाने के एक मामले में दोषियों को न्यायालय में बरी किया गया प्रकारणानुसार 7 अक्टूबर 2018 को गाय के बछडे को मारकर गौवंश के अवशेष को अरनोदा गांव के कुएं में डाल देने की घटना को लेकर अरनोदा गांव मे आक्रोश होने से कुछ अ़ज्ञात लोगों द्वारा या शॉर्ट सर्किट द्वारा सिराजुदिन,शरीफ मोहम्मद,अफरोज, प्रकाश की दुकान में आग लग जाने से अरनोदा गांव वासियो द्वारा आग बुझाने का सहयोग किया। लेकिन तब तक सारी दुकाने व उनमे रखे मोटरसाइकिल पार्टस के समान जल कर नष्ट हो गये, जिसपर मौके पर सदर थाना निम्बाहेडा व पुलिस प्रशासन मौके पर आया। कुछ संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा आग बुझाने का कार्य किया। उनमें से यशवंत पाटीदार निवासी अरनोदा, राजेन्द्र सिंह निवासी अरनिया जोशी,सुनिल पाटीदार निवासी अरनोदा, मुकेश पालीवाल निवासी अरनिया जोशी को मौके से गिरफ्तार कर प्रार्थी अफरोज खां, सिराजुदीन, शरीफ मोहम्मद व प्रकाश चमार की रिपोर्ट पर एफ आई आर दर्ज कर जुर्म धारा147,436,427,149आई.पी.सी. व धारा 3(1)(आर),(एस)एससी/एसटी एक्ट मे दर्ज प्रकरण का अनुसंधान डी.वाई.एस.पी. निम्बाहेडा गोपी चन्द्र मीणा द्वारा किया अभियुक्तगण न्यायालय के आदेश से पुर्व मे आजाद हुए अभियुक्तगणो के विरूद न्यायालय विशिष्ट न्यायालय न्यायाधिश एस.सी.एस.टी.कोर्ट चित्तौड़गढ़ मे अभियुक्तगणो के विरूद चार्जशीट प्रस्तुत हुई। न्यायालय द्वारा प्रकरण की विधिवत सुनवायी करते हुए न्यायालस में अभियोजन पक्ष द्धारा कुल 13 गवाह पेश किये व कुल 12 दस्तावेज प्रदर्शित करवाये अभियुक्तगणो की ओर से एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र सिंह चौहान,सत्यनारायण माली ने पेरवी करते हुए अपना बचाव पक्ष रखा। अभियोजन के सभी गवाहो से जिरह करते हुए अन्तिम बहस न्यायालय मे प्रस्तुत की न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश एससी/एसटी के न्यायाधीश द्वारा दोनो पक्षो की अन्तिम बहस सुनकर विधिवत सुनवाई कर दिनांक 29 जनवरी 2024 को अन्तिम निर्णय पारित करके अभियुक्त यशवंत पाटीदार, राजेन्द्र सिंह चारण,सुनिल पाटीदार, मुकेश पालीवाल को बरी करने का फैसला सुनाया। फैसल की खबर सुनते ही संगठन के कार्यकर्ताओ ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। इसी दौरान विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या व पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचन्द्र कृपलानी व संगठन के पदाधिकारीयों ने बधाई दी।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






