PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पुलिस कर्मियों को दिया गया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण - Chittorgarh News

पुलिस कर्मियों को दिया गया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण

SHARE:

  • जिले भर के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बताएं चुनाव आयोग के निर्देश

चित्तौड़गढ़। पुलिस लाईन रॉलकॉल स्थल पर मास्टर ट्रेनर पुलिस उप अधीक्षक बंशीलाल ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में निष्पक्ष, भयमुक्त व पारदर्शी चुनाव कराने के संबंध में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण में पुलिस उप अधीक्षक ने चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के नियमों को कड़ाई से पालन कराने के लिए निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न करवाये जाने एवं चुनाव पूर्व चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को जिला स्तरीय चयनित मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पुलिस उप अधीक्षक बंशीलाल, बद्रीलाल व कृष्णा सामरिया को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स चयनित किया गया है, जो जिला पुलिस के पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को क्रमबद्ध चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दे रहे है।

बुधवार को मास्टर ट्रेनर बंशीलाल पुलिस उप अधीक्षक ने चुनाव के संबंध में विशेष कानूनी प्रावधानों, संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों, चेकिंग नाका, एफएसटी, एसएसटी, सेक्टर पुलिस मोबाइल और मतदान केंद्रों पर की जानी वाली कार्रवाई के संबंध में प्रशिक्षण दिया। साथ ही निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लागू होने वाले राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, लोक प्रतिनिधित्व एक्ट, भारतीय दंड संहिता व अन्य आवश्यक अधिनियम सहित आदतन अपराधियों पर निरोधात्मक कार्यवाही करने की जानकारी दी। चुनाव आचार संहिता के तहत पुलिस को आदर्श आचरण करने और राजनीतिक पार्टियों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई।

डीएसपी कर्ण सिंह ने इस अवसर पर एफएसटी व बिट कानि. के कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि कानि. अपने बिट में जाए, वहां की जानकारी ले कोई नया अपराधी उभर रहा हो, एनडीपीएस या शराब का तस्कर बना रहा हो, तो उस पर लगाम कसने के लिए प्रयास करें। एफएसटी अपने क्षेत्र में घूमते रहे, कोई व्यक्ति मतदाता को प्रलोभन देता हैं या भय में डालता है, तो अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए उचित कार्यवाही की जानी चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान डीएसपी चित्तौड़गढ़ कर्ण सिंह, उपनिरीक्षक मधु कंवर, जिले के पुलिस थानों, यातायात शाखा व कार्यालयों के सहायक उपनिरीक्षक, हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *