PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सेमारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस समारोह - Chittorgarh News

सेमारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

SHARE:

सलूंबर। जिले की सेमारी नगर पालिका स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सेमारी उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। सेमारी पुलिस थाना टीम ने तिरंगे को सलामी दी, साथी स्कूल मैदान में नगर की समस्त सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थानों के बालक व बालिकाओं ने परेड सहित व्यायाम कर विभिन्न योगासन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों मन मोह लिया, साथ ही बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी जहां पर लोगों ने पारितोषिक वितरण कर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। उपखंड स्तरीय कार्यक्रमों के दौरान स्कूल प्रांगण में बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इस बार बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ-साथ धार्मिक भक्ति–भजनों पर भी नृत्य प्रस्तुत किए। उपखंड स्तरीय प्रतिभावान बालक– बालिकाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का मंच पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेमारी नगर पालिका अध्यक्ष सहित समस्त कार्मिक व पार्षद गण एवं नगर के प्रमुख महानुभाव, वरिष्ठ नागरिकजन, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रीय त्योहार को हर्षोल्लाह के साथ मनाया। इससे पूर्व नगर पालिका तहसील कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित समस्त सरकारी महकमों में एवं आवासों पर झंडा रोहण किया गया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *