PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को नकारा, भजन सरकार को श्री करणपुर में दिया करारा जवाब: जाड़ावत - Chittorgarh News

जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को नकारा, भजन सरकार को श्री करणपुर में दिया करारा जवाब: जाड़ावत

SHARE:

  • भजन सरकार को 1 माह में ही जनता ने पूरी तरह नकार दिया डबल इंजन की सरकार का इंजन हुआ फैल इसके लिए करणपुर की जनता बधाई की पात्र: पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत
चित्तौड़गढ़। भाजपा को सत्ता में लाने वाली जनता ने पहले ही रिक्त चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा को हरा दिया। इतना ही नहीं चुनाव से पहले ही मंत्री बना दिए गए प्रत्याशी को हराकर जनता ने यह बता दिया कि राजस्थान का सियासी मिजाज कुछ अलग है 8 दिन पूर्व शपथ लिए मंत्री को हराकर भाजपा को जनता ने सबक सिखाया हैं यह बात पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने श्री करणपुर विधान सभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस की जीत होने पर कही।
गंगानगर जिले के रिक्त करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रूबी कुन्नर के नवमनोनित राज्यमंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी पर भारी विजय होने पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा की जनता ने राजस्थान की भजनलाल सरकार को नकारते हुए आइना दिखा दिया है राजस्थान में चलते चुनाव में इतिहास में पहली बार मंत्री की शपथ दिलाकर आचार संहिता का उल्लघंन किया। लेकिन स्थानीय जनता ने महज 8 दिन पूर्व शपथ लिए हुए मंत्री को विधानसभा में पहुंचने नही दिया उन्होंने कहा की राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने चुनाव प्रचार किया जिसका नतीजा कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली। उन्होंने कहा की हाल ही में हुए चुनाव में धुर्वीकरण के सहारे सत्ता में आई भाजपा के घमंड को करणपुर की जनता ने चकनाचूर कर दिया इस जीत का असर लोकसभा चुनावों एवं स्थानीय चुनावो में पड़ेगा। जिससे कांग्रेस को फायदा होगा। उन्होने कहा की दिल्ली से आई पर्ची सरकार ने चुनाव पूर्व हार को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाकर कृषि विपणन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग जैसे अहम महकमें सौंपे लेकिन स्थानीय जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से हरा दिया पूर्व राज्यमंत्री ने कहा की 2018 के चुनावो में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह (आयु 62 वर्ष) की मृत्यु के कारण चुनाव को स्थगित किया गया जिस पर हुए चुनाव में रामगढ़ विधानसभा चुनाव कांग्रेस की साफिया जुबेर ने भाजपा के सुखवंत को 12,228 वोट से हराकर गहलोत सरकार बनाने के फैसले को जनता ने स्वीकार्य किया था उसके बाद हुए उपचुनावों में भी गहलोत सरकार के काम पर जनता ने मोहर लगाई और कांग्रेस प्रत्याशीयो को जिताकर विधानसभा में भेजा हैं।

*एक महीने में ही भाजपा ने जनता का खोया विश्वास, जनता ने श्रीकरणपुर में कांग्रेस पर जताया विश्वास: चौधरी – Chittorgarh News*

एक महीने में ही भाजपा ने जनता का खोया विश्वास, जनता ने श्रीकरणपुर में कांग्रेस पर जताया विश्वास: चौधरी

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *