PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार से 120 किलो डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ़्तार - Chittorgarh News

कार से 120 किलो डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ़्तार

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिले की कपासन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक अल्टो कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 120 किलो 600 ग्राम अफीम डोडा चुरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श राजन दुष्यंत ने बताया कि डीएसपी कपासन बुद्वराज के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ व वांछित अपराधियों की धरपकड के तहत कपासन थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल तेजमल, कांस्टेबल बलराज, लक्ष्मण, सुनिल कुमार व युवराजसिंह के साथ कपासन सर्कल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बालरडा गांव में पाण्डोली गावं की तरफ से एक सफेद रंग की अल्टो कार तेज गती से आती हुई नजर आई जो पुलिस जीप को देखकर अचानक से रुक गाडी चालक द्वारा वापस घुमाने का प्रयास किया। जिसे वहां मौजूद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रोका गया। पुलिस को देख कार चालक की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर कार की तलाशी ली गई तो उसमें रखे छः प्लास्टिक के कट्टो में कुल 120 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा मिला। उक्त अवैध अफीम डोडा चुरा व कार को जब्त कर आरोपी कश्मोर पुलिस थाना चंदेरिया निवासी 32 वर्षीय लादुलाल पुत्र रामलाल सेन को गिरफ्तार कर कपासन थाना पर एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

*लाभार्थी संवाद का हुआ सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधियो ने परिषद में देखा कार्यक्रम – Chittorgarh News*

लाभार्थी संवाद का हुआ सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधियो ने परिषद में देखा कार्यक्रम

*जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को नकारा, भजन सरकार को श्री करणपुर में दिया करारा जवाब – Chittorgarh News*

जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को नकारा, भजन सरकार को श्री करणपुर में दिया करारा जवाब: जाड़ावत

*एक महीने में ही भाजपा ने जनता का खोया विश्वास, जनता ने श्रीकरणपुर में कांग्रेस पर जताया विश्वास: चौधरी – Chittorgarh News*

एक महीने में ही भाजपा ने जनता का खोया विश्वास, जनता ने श्रीकरणपुर में कांग्रेस पर जताया विश्वास: चौधरी

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *