PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK एक महीने में ही भाजपा ने जनता का खोया विश्वास, जनता ने श्रीकरणपुर में कांग्रेस पर जताया विश्वास: चौधरी - Chittorgarh News

एक महीने में ही भाजपा ने जनता का खोया विश्वास, जनता ने श्रीकरणपुर में कांग्रेस पर जताया विश्वास: चौधरी

SHARE:

चित्तौड़गढ़। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रूपिन्दर  सिंह कुन्नर की जीत को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरुलाल चौधरी ने कहा कि श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी कि जीत ये दिखाती है कि भाजपा ने जनता के सामने मात्र एक महीने में ही अपना विश्वास खो दिया है यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है। कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव के दौरान स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया और इतनी बुरी तरह से चुनाव हार गए,ये सिद्ध करता है कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाया है और इनके अहंकार को खत्म करने का आगाज कर दिया है श्रीकरणपुर की स्वाभिमानी जनता ने कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा पर विश्वास जता कर प्रगति, खुशहाली और अपने सुरक्षित भविष्य को चुना है। इस जनादेश रूपी आशीर्वाद के लिए श्रीकरणपुर की जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।आने वाले लोकसभा चुनाव में इस उपचुनाव का बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ेगा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत को लेकर चित्तौड़गढ़ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं  एवं पदाधिकारीयो ने मिठाइयां बांट एक दूसरे को शुभकामनाएं दी एवं भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए कमर कस ली है।

*लाभार्थी संवाद का हुआ सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधियो ने परिषद में देखा कार्यक्रम – Chittorgarh News*

लाभार्थी संवाद का हुआ सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधियो ने परिषद में देखा कार्यक्रम

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *