PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK निःशुल्क शल्य एवं नैत्र चिकित्सा शिविर के चौथे दिन पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना की बहनों ने किया चिकित्सा शिविर का अवलोकन - Chittorgarh News

निःशुल्क शल्य एवं नैत्र चिकित्सा शिविर के चौथे दिन पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना की बहनों ने किया चिकित्सा शिविर का अवलोकन

SHARE:

  • ऑपरेशन पश्चात स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों एवं उनके परिजनों से मिलकर पूछी उनकी कुशलक्षेम
  • ईश्वर से रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

निम्बाहेड़ा। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के सुपुत्र एवं छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना के भतीजे स्व. हरीश आंजना की 14 वीं पुण्यतिथि एवं मातुश्री स्व.श्रीमती गोपीबाई आंजना एवं पिताश्री स्व.भेरुलाल आंजना की पुण्य स्मृति में हरीश आंजना एज्युकेशन सोसायटी के तत्वावधान में दिनांक 25 दिसम्बर 2022 से 3 जनवरी 2024 तक निम्बाहेड़ा के स्थानीय डाॅ.भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में चल रहे अष्टम दस दिवसीय निःशुल्क शल्य एवं नैत्र चिकित्सा शिविर के चौथे दिन गुरुवार को पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना की बहनों श्रीमती कमला बाई आंजना एवं गीताबाई आंजना ने शिविर का अवलोकन किया तथा ऑपरेशन पश्चात शिविर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों एवं उनके परिजनों से मिलकर उनकी कुशलशेप पूछी और ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और श्रीमती आंजना ने भोजनशाला पहूंचकर रोगियों एवं उनके परिजनों को दिए जा रहे भोजन का भोजनशाला पहुंचकर निरक्षण किया शिविर अवलोकन से पूर्व श्रीमती कमला बाई आंजना एवं गीताबाई आंजना ने शिविर स्थल पर स्थित मंचासीन भगवान श्रीनाथ जी, माता गोपीबाई आंजना, पिता भेरूलाल जी आंजना एवं भतीजे हरीश आंजना की तस्वीर पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया।*

इस अवसर पर चिकित्सा शिविर में आये चिकित्सकों, विशेषज्ञों, नर्सिंग कर्मियों द्वारा मानव सेवा से जुड़े इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार एवं धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

इस अवसर पर शिविर स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,गणमान्यजन, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण, नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण, एवम् आंजना परिवारजन इत्यादि उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *