इमरजेंसी में 112 डायल करने पर मिलेगी तत्काल पुलिस सहायता

SHARE:

  • इमरजेंसी पर तत्काल पुलिस सहायता,
    डायल करो 112 नम्बर और जल्द पाएं मदद
  • पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखा रवाना किये पांच वाहन
  • चित्तौड़ ,निंबाहेड़ा,कापसान , बेंगु व रावतभाटा में शुरू

चित्तौड़गढ़। इमरजेंसी पर तत्काल पुलिस सहायता के लिए चालू की गई 112 सुविधा को लेकर पुलिस मुख्यालय से आवंटित सर्वसुविधायुक्त पांच वाहनों को जिला पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के पांच शहरों में तत्काल सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त 112 वाहन।

 

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि राजस्थान में बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम को लेकर राजस्थान पुलिस में किये गए नवाचार के तहत राजस्थान के प्रमुख शहरों में आपातकालीन हालत में तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने के लिए नया सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत संकट की स्थिति पर 112 नंबर डायल करते ही पीड़ित को पुलिस की तत्काल सहायता मिलेगी।

अत्याधुनिक संसाधनों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचेंगे मौके पर

कोई भी व्यक्ति किसी भी संकटकालीन परिस्थिति में पुलिस से तत्काल मदद प्राप्त कर सकेगा। इस दौरान संकट में फंसे हुए व्यक्ति को कुछ ही पलों में पुलिस की सहायता मिल सकेगी। इस नंबर पर जानकारी देने के बाद अत्याधुनिक संसाधनों से लैस वाहन से पुलिसकर्मी घटना के लोकेशन पर पहुंचकर पीड़ित की मदद करेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस वाहन मिल चुके हैं। डायल 112 नंबर की सुविधा संकट में फंसे लोगों को मिल सकेगी।

यहां उपलब्ध रहेंगे वाहन 

उक्त वाहनों में उपयुक्त पुलिस बल आवंटित किया जाकर वाहनों का बेस पॉइंट निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार शहर चित्तौड़गढ़ में कलेक्ट्री चौराहा, निम्बाहेड़ा में मंडी चौराहा, कपासन में दरगाह चौराहा, बेगूं में काटूंदा चौराहा व रावतभाटा में कोटा बेरियर पर ये वाहन उपलब्ध रहेंगे।

यह संसाधन उपलब्ध होंगे डायल 112 नंबर वाहन में

तत्काल सहायता उपलब्ध कराने वाला वाहन कई अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त होगा। इस वाहन में मेडिकल किट और हथियार भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा गाड़ी के चारों दिशाओं में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। जो सीधे अभय कमांड सेंटर से जुड़े हैं। किसी भी पीड़ित की सूचना पर यह गाड़ी अभय कमांड में बैठे पुलिस अधिकारी की सहायता से तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी। जिससे पीड़ित को तत्काल सहायता मिल सकेगी।

सूचना मिलने पर तुरंत रवाना हो जाएगा पुलिस वाहन

आपातकालीन सूचना डायल 112 नंबर पर मिलते ही पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हो जाएगी। अत्याधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस के इस वाहन से पीड़ित को कम समय में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। जो अपराध की रोकथाम करने में पुलिस के लिए कारगर साबित होगी। इस वाहन में तीन पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा वाहन का चालक कंपनी का होगा।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *