PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जश्ने ईद मिलादुन्नबी शान ए शौकत के साथ मनाया गया - Chittorgarh News

जश्ने ईद मिलादुन्नबी शान ए शौकत के साथ मनाया गया

SHARE:

चित्तौड़गढ़। हजरत पैगंबर मोहम्मद के जन्म दिवस पर जश्ने अहमद ए रसूल के अवसर पर शहर के लोहार मोहल्ला, सिपाही मोहल्ला, छिपा मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, पावटा चौक में बेहतरीन सजावट की गई।

वही बाद नमाज ईशा मीरा मंच में महफिले तकरीर का कायर्क्रम हुआ जिसमें मौलाना जुनैद अशरफी, जुबेर अशरफी, नूरुद्दीन, सलमान अजहरी ने मोहम्मद साहब की जीवनी पर तकरीर पेश की जो देर रात तक चली। जुम्मे को हजरत अल्लामा, अब्दुल रशीद बरकाती, शहर काजी अब्दुल मुस्तफा, खलील अहमद ने देश में अमन शांति की दुआ कर छिपा मौहल्ला नीचे वाली मस्जिद में जश्न ए आमद ए रसूल पर मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती में तकरीर पेश कर जुम्मे की नमाज अदा की। वही नमाज के बाद मीरा मंच से हजरत पैगंबर मोहम्मद की शान में जुलूस ए मोहम्मदिया शुरू हुआ जो बूंदी रोड, सब्जी मंडी, दरगाह काजी चल फिर शाह, सदर बाजार, कपड़ा बाजार, रोकडिया बिल्डिंग चंदनपुर होता हुआ लोहार मोहल्ला, सुभाष चौक होता हुआ पुनः मीरा मंच पहुंच कर संपन्न हुआ।

 

जुलूस में युवा व बच्चे सफेद लिबास में सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए चल रहे थे तो कोई सरकार की आमद पर जगह-जगह द्वार लगाकर शरबत, खीर, पिंड खजूर, ठंडा मीठा कोल्ड ड्रिंक, लड्डू वितरण कर रहे थे। जुलूस के आगे घोड़े बग्गी पर मौलाना, नन्हे मुन्ने बच्चे सवार थे। युवा हाथों में देश का झंडा लिए हुए सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा नारे लगाते हुए चल रहे थे। छीपा समाज, नागौरी लोहार समाज, नीलगर समाज, मंसूरी समाज, अब्बासी समाज कई कमेटियों द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया।

*एक करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

एक करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

*पीपीपी मोड पर संचालित शाही ट्रेन के पहले फेरे में आये 60 देशी विदेशी पर्यटक – Chittorgarh News*

पीपीपी मोड पर संचालित शाही ट्रेन के पहले फेरे में आये 60 देशी विदेशी पर्यटक

*गली-मौहल्लों में गूंजा गणपति बप्पा मोरया: भव्य विसर्जन समारोह में उमड़ी अपार श्रृद्धा – Chittorgarh News*

गली-मौहल्लों में गूंजा गणपति बप्पा मोरया: भव्य विसर्जन समारोह में उमड़ी अपार श्रृद्धा

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *