चित्तौड़गढ़। शुक्रवार को डीएसपी बड़ीसादड़ी, थाना डूंगला व थाना बड़ीसादड़ी पुलिस द्वारा थाना डुगला के बडवाई गांव में खेत पर बने नोहरे पर अवैध डोडाचुरा भण्डारण एवं परिवहन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 668 किलो 300 ग्राम अवैध अफिम डोडाचूरा व 2 अवैध पिस्टल मय 6 जिन्दा कारतुस तथा दो क्रेटा कार एवं 3 मोटरसाईकिलें को जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ से अधिक है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदाथर् की तस्करी की रोकथाम, अवैध भंडारण एवं धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को एएसपी बुगलाल मीना के निर्देशन में डीएसपी बड़ीसादड़ी डॉ. कृष्णा सामरिया के नेतृत्व में थाना डुंगला व थाना बडीसादडी के पुलिस जाब्ता द्वारा बड़ी कायर्वाही करते हुए गांव बडवाई थाना डूंगला के आबादी क्षेत्र से दूर एक खेत पर बने नोहरे में अवैध रूप से भण्डारण कर गाडियो में भरकर अवैध डोडा चुरा को बेचने की फिराक में बैठे लोगों के खिलाफ त्वरित कायर्वाही करते हुए दबिश देकर मौके से आरोपी बडवाई थाना डुंगला़ निवासी गोपाल जोशी, भुपेन्द्र कुमार जोशी व मुकेश कुमार जोशी पुत्र डालचन्द जोशी एवं आरणिया थाना लसाड़िया निवासी दिनेश पुत्र कानाराम मीणा तथा बडवाई थाना डुगला निवासी नक्षत्रमल पुत्र शंकरलाल अहीर को गिरफ्तार किया है। वहीं मोके से कुल 668 किलो 300 ग्राम अवैध अफिम डोडाचुरा, 2 अवैध पिस्टल मय 6 जिन्दा कारतुस व दो क्रेटा कार एवं 3 मोटरसाईकिलें को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदाथर् की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर संपूर्ण माल, वाहन व हथियार को जब्त कर थाना डूंगला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण प्रकरण कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। कार्यवाही में एएसआई प्रेमनाथ, हैड कांस्टेबल पन्नालाल, सुरेशचन्द मीना, भगवानसहाय, कांस्टेबल ओमप्रकाश, भवरलाल, विरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, मदन, बलाल कानन, अचलाराम व रामुलाल का सहयोग रहा।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







