दीपावली पर नगर परिषद की भव्य सजावट से जगमगाया चित्तौड़गढ़, आकर्षक लाइटिंग और सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण का केंद्र

SHARE:

Chittorgarh lit up with grand decorations by the Municipal Council on Diwali, with attractive lighting and selfie points becoming the centre of attraction.

गंभीरी पुलिया से सुभाष चौक और गोल प्याऊ तक रंग-बिरंगी रोशनी से सजा शहर, सोशल मीडिया पर छाए सजावट के नजारे

चित्तौड़गढ़। दीपावली के पावन पर्व पर चित्तौड़गढ़ शहर रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक विद्युत सजावट से जगमगा उठा। नगर परिषद की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर की गई भव्य सजावट ने दीपोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। रात के समय रोशनी से नहाए शहर का नजारा देखते ही बन रहा है।


सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के निर्देश पर सभापति अनिल ईनाणी की पहल से नगर परिषद द्वारा दीपावली पर विशेष सजावट की व्यवस्थाएं की गईं। गंभीरी पुलिया के दोनों ओर, सेतु मार्ग, सुभाष चौक एवं गोल प्याऊ चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर रंग-बिरंगी विद्युत लाइटिंग, भव्य स्वागत द्वार और आकर्षक सजावटी संरचनाएं स्थापित की गईं।


शहर में बनाए गए आकर्षक सेल्फी पॉइंट युवाओं, बच्चों और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने। शहरवासी परिवार सहित इन स्थानों पर पहुंचकर रोशनी के बीच तस्वीरें और सेल्फी लेते नजर आए। सजावट के खूबसूरत नजारे सोशल मीडिया पर भी खूब साझा किए जा रहे हैं।

सभापति अनिल ईनाणी ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और खुशियों का पर्व है। नगर परिषद का प्रयास है कि शहरवासियों को सुंदर, स्वच्छ एवं आकर्षक शहर के साथ दीपावली का यादगार अनुभव मिले। इसी उद्देश्य से शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष सजावट की व्यवस्थाएं की गईं।

नगर परिषद की इस पहल से चित्तौड़गढ़ की दीपावली इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। शहर की जगमगाती सड़कों और भव्य विद्युत सजावट को देखकर शहरवासी भी नगर परिषद के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

Leave a Comment