Senior advocate Basantilal Pokharana donated his eyes posthumously, his family set an example of humanity.

चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ अधिवक्ता बसंतीलाल पोखरणा के निधन के बाद उनके पुत्र प्रदीप एवं समस्त पोखरणा परिवार की सहमति से मरणोपरांत नेत्रदान किया गया। परिवार के इस निर्णय से जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद जगी है।
जानकारी के अनुसार, न्यायालय परिसर में अचानक हृदयाघात होने पर उन्हें सांवरिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में भी परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवता और परोपकार की प्रेरणादायक मिसाल पेश की।
महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय की नेत्र सर्जन डॉ. कनिका तुलसानी के निर्देशन में मनोज वैष्णव एवं अजय शर्मा ने कॉर्निया निष्कर्षण की प्रक्रिया संपन्न की। इस दौरान प्रकाश पोखरणा, पारस पोखरणा, अभय संजेती सहित परिवारजन, अधिवक्ता एवं चिकित्सालय के डॉ. पुनीत मालू उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
चित्तौड़गढ़ में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान संपन्न, महिलाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह
बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में 11.940 किलो गांजा जब्त, CBN ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक सम्पन्न, दिवाली ऑफर और ऋण वसूली की हुई
पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली पुलिस की बाइक रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी






