बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में 11.940 किलो गांजा जब्त, CBN ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

11,940 kg of marijuana seized from Bilaspur-Bikaner Express, CBN arrests one accused

चित्तौड़गढ़। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20845 से 11.940 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

CBN को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिलासपुर से कोटा तक ट्रेन के जरिए गांजे की तस्करी कर रहा है। सूचना पर CBN भवानीमंडी सेल की टीम ने 30 अक्टूबर को कोटा रेलवे जंक्शन पर निगरानी शुरू की। टीम के दो अधिकारी ट्रेन में सवार होकर संदिग्ध की पहचान और निगरानी कर रहे थे।

31 अक्टूबर को कोटा जंक्शन के आउटर सिग्नल पर ट्रेन रुकने के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ट्रेन से उतरकर रेलवे पटरियों के रास्ते भागने का प्रयास करने लगा। इस पर CBN अधिकारियों और रेलवे परिसर के बाहर तैनात टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे गेट संख्या 108 के पास उसे पकड़ लिया।

रेलवे कर्मचारियों एवं स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के दो बैग से छह पैकेटों में रखा कुल 11.940 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गांजा जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

CBN ने आमजन से मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। सूचना हेल्पलाइन नंबर 0744-2438928, व्हाट्सएप नंबर 8764748232 और ईमेल dnc-kota@cbn.nic.in पर गोपनीय रूप से दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

Leave a Comment