विधायक आक्या ने भदेसर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभाएं

SHARE:

MLA Akya held public meetings in support of BJP candidates in Bhadesar area.

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शनिवार को भदेसर पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जिला परिषद वार्ड 21 एवं पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप देश और प्रदेश में विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने जिला परिषद वार्ड 21 की प्रत्याशी सुगनाबाई रेबारी सहित पंचायत समिति के वार्ड 15 से 19 तक के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कीं। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें …

Leave a Comment