पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली पुलिस की बाइक रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

SHARE:

Police bike rally carrying message of environmental protection, SP flagged off

चित्तौड़गढ़। पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार 1 से 7 नवंबर तक आयोजित BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने उद्घाटन, शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रोडवेज बस स्टैंड, सुभाष चौक, प्राइवेट बस स्टैंड एवं सेतु मार्ग होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। अभियान के माध्यम से जल एवं ऊर्जा संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संदेश दिया गया।

चित्तौड़गढ़ पुलिस की ओर से 7 नवंबर तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

Leave a Comment