Pratapgarh branch of Urban Bank celebrated its foundation day, trust of customers is the capital of the bank: Dr. Vandana Vazirani
चित्तौड़गढ़। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की प्रतापगढ़ शाखा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बैंक की प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वजीरानी ने कहा कि अर्बन बैंक समाज के छोटे वर्गों का बैंक है और ग्राहकों का विश्वास ही इसकी सबसे बड़ी पूंजी है। बैंक आधुनिक तकनीक, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से 24 घंटे बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के जन्म के साथ ही उनका बैंक खाता खुलवाकर उनमें सहकारिता के संस्कार विकसित करने की अपील की।

बैंक महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल एवं महाप्रबंधक (प्रशासन) जे.पी. जोशी ने बैंक की प्रगति में ग्राहकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक किरिट शर्मा ने शाखा की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…








