किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

मंडी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, अवैध कब्जे हटाने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

निंबाहेड़ा, 26 अक्टूबर। भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं एवं कृषि उपज मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम डांगी एवं नगर अध्यक्ष अंकित जाट के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मंडी में किसानों के लिए बैठने, विश्राम और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करने तथा मंडी परिसर के डोम में व्यापारियों द्वारा रखे गए माल को हटाकर अवैध कब्जे समाप्त कराने की मांग की गई।

संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर किसानों के हितों को लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि कृषि एवं विपणन मंत्री, जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ और विपणन बोर्ड उदयपुर के डिप्टी डायरेक्टर को भी भेजी गई।

यह खबरें भी पढ़ें…

Leave a Comment