UPI भुगतान रहेगा मुफ्त, छोटे दुकानदारों और 96% लेनदेन पर MDR नहीं

SHARE:

UPI भुगतान रहेगा मुफ्त, छोटे दुकानदारों और 96% लेनदेन पर MDR नहीं

नई दिल्ली। आम जनता और छोटे कारोबारियों के लिए UPI भुगतान को सहज और किफायती बनाए रखने के उद्देश्य से UPI के मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत ग्राहकों के लिए UPI भुगतान पहले की तरह निःशुल्क रहेगा। परिवार और दोस्तों को पैसे भेजने वाले P2P ट्रांजैक्शन पर भी कोई शुल्क नहीं लगेगा।

दुकान, मॉल, स्थानीय बाजार या स्ट्रीट वेंडर के QR कोड को स्कैन कर भुगतान करने पर ग्राहक से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। MDR का खर्च भी ग्राहक पर नहीं डाला जा सकेगा।

96% UPI लेनदेन पर जीरो MDR

दुकानदारों के लिए ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर कोई MDR या शुल्क नहीं लगेगा।

बताया गया है कि देश के करीब 96 प्रतिशत UPI ट्रांजैक्शन इस दायरे में आते हैं। छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स को भी राहत दी गई है। QR कोड के जरिए बैंक खाते में हर महीने ₹1 लाख तक प्राप्त करने वाले छोटे कारोबारियों को MDR से छूट दी गई है।

बड़े भुगतान पर MDR का प्रावधान

चुनिंदा ₹2,000 से अधिक के दुकानदारों वाले UPI (P2M) लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा। ₹75,000 या उससे अधिक के ट्रांजैक्शन में MDR की अधिकतम सीमा ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन निर्धारित की गई है।

जरूरी सेवाओं में ₹5 MDR

ईंधन, शिक्षा, बीमा, रेलवे, टेलीकॉम, बिजली, पानी और पाइप वाली प्राकृतिक गैस जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए ₹2,000 तक का UPI भुगतान MDR मुक्त रहेगा। ₹2,000 से अधिक के भुगतान पर इन श्रेणियों में प्रति ट्रांजैक्शन ₹5 का MDR निर्धारित किया गया है।
खास बात यह है कि UPI भुगतान करने वाले ग्राहक पर MDR का अलग से कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा

यह खबरें भी पढ़ें…

Leave a Comment