On Guru Purnima, MLA Chandrabhan Singh Aakya sought the blessings of spiritual mentors at various *maths* (monasteries) and temples.

चित्तौड़गढ़, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जिले के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों एवं मठों में पहुंचकर संत-महात्माओं और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से राजकीय मंदिरों एवं मठों में गुरुजनों का शॉल, उपरना एवं पूजन सामग्री भेंट कर सम्मान किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विधायक आक्या ने हजारेश्वर महादेव मंदिर में महंत चंद्रभारती महाराज के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद रामद्वारा में दिग्विजयराम महाराज, उपासरा में विनोद यति महाराज, दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में रामनारायण पुरी महाराज, नीलकंठ महादेव मंदिर में जगन्नाथ पुरी महाराज, कपासन के मुंगाणा धाम में अनुजदास महाराज एवं रामपाल महाराज, संगेसरा मठ में रामचंद्र गिरी महाराज, बड़ीसादड़ी स्थित श्री गोपाल आश्रम में सुदर्शनाचार्य महाराज तथा वाना आश्रम में अवधेशानन्द महाराज सहित अनेक संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रजनी मीणा, तहसीलदार विपिन चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जिले के विभिन्न मंदिरों, मठों और आश्रमों में पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से गुरुजनों का शॉल, उपरना और पूजन सामग्री भेंट कर सम्मान किया गया। पढ़ें पूरी खबर Chittorgarh News पर।








