डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 35 ग्राम चरस व 4.170 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Joint operation by DST and Kotwali police: 35 grams of charas and 4.170 kg of cannabis seized; one accused arrested.

चित्तौड़गढ़, 25 जुलाई। चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 35 ग्राम अवैध चरस एवं 4.170 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक अन्य आरोपी को नामजद करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वर्धमान नगर स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान आरोपी गोविंद जाट पुत्र भेरूलाल जाट, निवासी बोदियाना (थाना चंदेरिया), हाल निवासी वर्धमान नगर, चित्तौड़गढ़ के कब्जे से 35 ग्राम अवैध चरस एवं 4.170 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त एक अन्य आरोपी को नामजद किया गया है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जब्त मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

कोतवाली थाना टीम:

• एसआई श्यामलाल (इंचार्ज)

• एएसआई हरफूल मीणा

• कांस्टेबल दिनेश

• कांस्टेबल हरि सिंह

डीएसटी टीम:

• हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह

• कांस्टेबल राजदीप सिंह

• कांस्टेबल दुर्गाराम

• कांस्टेबल विक्रम

• कांस्टेबल विजय

• कांस्टेबल दीपक

यह खबरें भी पढ़ें …

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें