PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Illegal cannabis cultivation busted in a field; 233 cannabis plants and 530 grams of cannabis seized; one accused arrested.

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम चाकुड़ा स्थित एक खेत में अवैध रूप से उगाई जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। मौके से 233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर खेत मालिक महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर, गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज उदयपुर में चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के अन्तर्गत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में रविवार को थानाधिकारी भादसोड़ा महेन्द्रसिंह के नेतृत्व मे मय जाप्ता एएसआई जीवन सिंह , हैडकानि.बालुराम ,कानि. बबलु , प्रकाश, शान्तिलाल मय सरकारी वाहन चालक रतनलाल के मुखबिर के अवैध गांजे की सुचना पर गांव चाकुडा से चाकुडी जाने वाले रास्ते पर महिपाल सिंह पिता नारायण सिंह निवासी चाकुड़ा के खेत में पहुंचे।

जहां पर खेत में सुखे व हरे गांजे के कुल 233 पौधे एवं 530 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया जाकर खेत मालिक महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *