कुएं में मिले शव का खुलासा: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, युवती और परिजनों ने रची थी साजिश; दो गिरफ्तार, नाबालिग डिटेन

SHARE:

Revelation of the body found in the well: A love affair led to the murder, the girl and her family had hatched a conspiracy; two arrested, a minor detained

चित्तौड़गढ़। डूंगला थाना पुलिस ने करसाना गांव में करीब एक माह पूर्व कुएं से मिले युवक के शव मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालिका को डिटेन किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक भैरूलाल खटीक (25) निवासी रतनपुर का एक नाबालिग बालिका से प्रेम प्रसंग था और वह उससे विवाह करना चाहता था। इस संबंध से नाराज बालिका के परिजन उसका अन्यत्र विवाह करवाना चाहते थे, लेकिन भैरूलाल के कारण परेशानी आ रही थी।

इसी के चलते साजिश रचकर भैरूलाल को फोन कर मिलने के बहाने कुएं पर बुलाया गया। आरोप है कि वहां उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई और शव को कुएं में डालकर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।

13 मई को करसाना गांव के एक खेत स्थित कुएं में अज्ञात व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ टीम की मदद से शव बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान भैरूलाल खटीक के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने देवीलाल खटीक निवासी संगेसरा और रतनी देवी निवासी करसाना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को भी डिटेन किया है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस कार्रवाई में थानाधिकारी शैतान सिंह सहित डूंगला थाना टीम एवं साइबर टीम की विशेष भूमिका रही।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें