चित्तौड़गढ़ में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

SHARE:

12th International Yoga Day Celebrated with Enthusiasm in Chittorgarh; Thousands of Citizens Participated in Mass Yoga Practice*

चित्तौड़गढ़, 21 जून। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम, चित्तौड़गढ़ में किया गया। कार्यक्रम में जिले के हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रहे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचंद्र खटीक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, रघु शर्मा, सुरेश झंवर, हर्षवर्धन सिंह रूद, श्रवण सिंह राव, अनिल इनाणी, गौरव त्यागी, रवि विराणी, सुनील जागेटिया मनोज पारीक,मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ ताराचंद गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन डॉ. शैलेन्द्र सिंह मंडलोई द्वारा किया गया।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित सामूहिक योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार योग गुरु सुरेश शर्मा एवं डॉ. मुकेश माली के सान्निध्य में योगाभ्यास संपन्न कराया गया। योग प्रशिक्षकों की टीम में देवराज भाटी, मेवालाल खोईवाल, इंदिरा पटेल, अनुसूइया चुंडावत, सरस्वती शर्मा, दिशा प्रमाणिक एवं दिनेश ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उपस्थित नागरिकों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के दौरान योग स्थल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का सफल संचालन सहायक निदेशक डॉ लव कुश पाराशर, डॉ. विनोद गंधर्व, डॉ. मनीष टांक, डॉ. दीपाली दैराश्री, डॉ. सी.पी. पटेल, पीयूष सिंह राव, वरिष्ठ कम्पाउंडर अनिल सिसोदिया एवं विनोद जीनगर सहित आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया, जिनके समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में हिंदुस्तान जिंक के सौजन्य से सभी योग प्रतिभागियों को निशुल्क शर्ट वितरित की गई एवं कार्यक्रम के पश्चात छाछ वितरण किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उपस्थित सभी नागरिकों को नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का श्रेष्ठ माध्यम है। नियमित योग से व्यक्ति निरोग, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन जी सकता है।

अंत में उपनिदेशक, आयुर्वेद विभाग, चित्तौड़गढ़ डॉ. तरुण कुमार प्रमाणिक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने तथा “स्वस्थ चित्तौड़गढ़, स्वस्थ राजस्थान और स्वस्थ भारत” के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। इसमें ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, अर्ध चक्रासन, पद्मासन, शवासन करवाए गए। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास के माध्यम से मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास् सहित योग किए।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें