घर से 8 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Jewellery worth Rs 8 lakh stolen from house, woman accused arrested

सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

चित्तौड़गढ़। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में एक घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के मामले का सदर थाना पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतापनगर निवासी लालीबाई माली ने अप्रैल माह में अपने घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट सदर थाना में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष आसूचना टीम का गठन किया गया।

टीम में एएसआई जगदीश चन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, धर्मेन्द्र कुमार तथा महिला कांस्टेबल विजय लक्ष्मी को शामिल किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन तथा थानाधिकारी प्रेम सिंह के निर्देशन में टीम ने संदिग्धों पर निगरानी रखते हुए विभिन्न स्तरों पर सूचना संकलित की।

लगातार अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चोरी की वारदात का खुलासा होने पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदा पत्नी किशन सिंह रावत निवासी सांगावास, थाना देवगढ़, जिला राजसमंद, हाल निवासी करणी विला होटल के पीछे, चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भिजवा दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें