All India Ex-Servicemen Service Council Matri Shakti Dal visited Chittorgarh Fort

वीरभूमि के शौर्य, बलिदान और इतिहास से रूबरू हुईं पूर्व सैनिक परिवारों की महिलाएं
चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के मातृ शक्ति दल की महिलाओं ने पांच दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग का भ्रमण किया। परिषद की अध्यक्ष माया के नेतृत्व में देश के विभिन्न राज्यों से आई 18 महिलाओं का दल पहले श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंचा, जहां दर्शन-पूजन के बाद वे चित्तौड़गढ़ पहुंचे।
चित्तौड़गढ़ आगमन पर परिषद से जुड़ीं सतीश कुमारी शर्मा, मीनाक्षी पुरी एवं पदमा दशोरा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। परिषद से जुड़ी ये महिलाएं भारतीय सेना, नौसेना एवं वायुसेना के दिवंगत सैनिकों की धर्मपत्नियां हैं। संगठन उनके जीवन में आत्मबल, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करने का कार्य करता है।
परिषद की अध्यक्ष माया ने बताया कि संगठन का उद्देश्य सैन्य परिवारों की महिलाओं को एक मंच प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता, सामाजिक सहभागिता एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। देशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं इस संगठन से जुड़कर एक-दूसरे का सहयोग कर रही हैं।
दुर्ग भ्रमण के दौरान महिलाओं ने विजय स्तंभ, कीर्ति स्तंभ, रानी पद्मिनी महल सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ के शौर्य, त्याग, बलिदान और गौरवशाली इतिहास के बारे में काफी कुछ सुन रखा था, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से इन स्मारकों को देखकर उनकी भावनाएं रोमांचित हो उठीं। दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत और वीरता की गाथाओं ने सभी महिलाओं को गहराई से प्रभावित किया।
महिलाओं ने भ्रमण के दौरान ग्रामीण संस्कृति एवं लोकजीवन को भी नजदीक से देखा और राजस्थान की सांस्कृतिक समृद्धि की सराहना की। चित्तौड़गढ़ भ्रमण के पश्चात यह दल अपने अगले पड़ाव उदयपुर के लिए रवाना हो गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






