मरणोपरांत नेत्रदान कर परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल

SHARE:

The family set an example of humanity by donating eyes after death.

चित्तौड़गढ़। अशोक नगर कुंभानगर निवासी सुधीर कुमार सुराना के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजनों ने मरणोपरांत नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई।

महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञों द्वारा कॉर्निया प्राप्त कर सुरक्षित संरक्षित किया गया। प्राप्त दोनों नेत्रों से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिलेगी। सामाजिक संगठनों ने सुराना परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment