किसान नेता स्व. राजेश पायलट को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

Congress members paid tribute to the late farmer leader Rajesh Pilot.

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजेश पायलट किसानों की आवाज थे और उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए कई बड़े आंदोलन किए। उन्होंने संसद में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके जीवन एवं संघर्षों को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment