PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK झाड़ियों में मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला दुष्कर्म व हत्या दोनों पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस - Chittorgarh News

झाड़ियों में मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला दुष्कर्म व हत्या दोनों पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Unidentified woman’s body found in bushes, face crushed to conceal identity; police investigating both rape and murder angles

चित्तौड़गढ़, 5 जून। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव झाड़ियों के बीच पड़ा मिला, जिसकी पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसका चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सुबह नरेगा मजदूर सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें आसपास से तेज दुर्गंध महसूस हुई। तलाश करने पर झाड़ियों में एक युवती का शव दिखाई दिया। मजदूरों ने तत्काल स्थानीय लोगों एवं पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एमओबी एवं एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शव के पास पानी की बोतल, चिप्स और नमकीन के पैकेट मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के अनुसार युवती की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर भारी पत्थर रखकर उसे क्षत-विक्षत किया गया।

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या के साथ-साथ दुष्कर्म की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विस्तृत अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मृतका की शिनाख्त करना है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना से जुड़े आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *