एक आरोपी गिरफ्तार, दो अलग-अलग कार्रवाई में मिली सफलता

चित्तौड़गढ़, 4 जून। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना कनेरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग छापेमारी में कुल 24 किलो 770 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य मामले में अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक निंबाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन तथा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिला विशेष शाखा चित्तौड़गढ़ एवं डॉग स्क्वॉड उदयपुर के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई में एसआई रामलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बांघेड़ाघाटा निवासी कैलाश उर्फ मानमल उर्फ मानालाल धाकड़ के मकान की तलाशी ली। इस दौरान तीन स्टील के टिफिनों में रखी सात प्लास्टिक थैलियों से कुल 16 किलो 170 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।
वहीं दूसरी कार्रवाई में एसआई कन्हैयालाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बांघेड़ाघाटा स्थित डालचंद पुत्र बोतलाल धाकड़ (41) के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में रखी चार थैलियों से 8 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी डालचंद धाकड़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दोनों प्रकरणों की जांच जारी है। कार्रवाई में एएसआई बालमुकुन्द, प्रकाशचन्द्र, कांस्टेबल रामनिवास, वासुदेव, अनिलकुमार, रेंवताराम, सुनील, सुरेश तथा महिला कांस्टेबल ज्योति और सरला सहित जिला विशेष शाखा एवं उदयपुर डॉग स्क्वॉड की टीम शामिल रही।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






