एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान में चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 111 वांछित आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Chittorgarh Police Achieve Major Success in One-Day Area Domination Drive, 111 Wanted Criminals Arrested

चित्तौड़गढ़, 2 जून 2026। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 97 विशेष पुलिस टीमों के 575 पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल 111 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के सुपरविजन में जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया गया। इसके तहत सभी वृत्तों और थानों में वांछित अपराधियों की सूची तैयार कर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

अभियान में शहर एवं ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगूं, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा और भदेसर सर्किल के पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कुल 97 टीमों ने सोमवार तड़के संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित 29 अपराधी, स्थायी वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, मफरूर एवं अन्य मामलों में वांछित 83 आरोपी तथा 31 व्यक्तियों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान दो इनामी अपराधियों को भी पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के 2 प्रकरण एवं आर्म्स एक्ट के 3 प्रकरण दर्ज कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विशेष अभियान के तहत सिरोही जिले के 4 हजार रुपये के इनामी बदमाश संजय पुत्र राधेश्याम जाट को भादसोड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि चित्तौड़गढ़ जिले के 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश पुत्र बाबूराम विश्नोई, निवासी कंवरजी की खेड़ी, थाना ओसियां, जिला जोधपुर को राशमी थाना पुलिस ने डिटेन किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराधियों में पुलिस का भय कायम रहे।

Chittorgarh Police Action, Area Domination Campaign, Wanted Criminals Arrested, Chittorgarh Crime News, Dharmendra Singh Yadav, Rajasthan Police, Rewarded Criminal Arrested, Arms Act Case

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें